कांग्रेस और बीजेपी के चुनावी वादों में बेहतर और हकीकत के करीब कौन? रघुराम राजन ने डिटेल में बताया
रघुराम राजन ने कांग्रेस के स्कीम को देश में बेरोजगारी कम करने और स्किल बढ़ाने के लिए जबरदस्त स्कीम बताई.
ADVERTISEMENT

Raghuram Rajan
Raghuram Rajan Interview: देश में चल रहे लोकसभा के चुनाव के बीच गजब का माहौल देखने को मिल रहा है. सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच खूब सियासत देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां पीएम मोदी और बीजेपी, कांग्रेस के मेनिफेस्टो को मुसलमानों को फायदा पहुंचाने और हिन्दू महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने वाला बता रहे है. वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी और कांग्रेस पीएम मोदी के 400 पार वाले नारे पर संविधान बदलने और आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे है. कुल मिलाकर देश में चुनावी सियासत चरम पर है. देश के चुनाव और पार्टियों के मेनिफेस्टो को समझने के लिए 'TAK' चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर खांडेकर ने न्यूजतक के खास कार्यक्रम 'साक्षात्कार' में रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से बातचीत की हैं.