Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले आंकड़े, बीजेपी-NDA को बड़ा झटका
Maharashtra Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ADVERTISEMENT
![Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले आंकड़े, बीजेपी-NDA को बड़ा झटका newstak](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/nwtak/images/story/202406/665b4519ab26a-uddhav-sharad-rahul-015816469-16x9.jpg?size=948:533)
Maharashtra Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए है. वैसे तो चुनाव के अंतिम नतीजे 4 जून को आएंगे लेकिन जनता के मन में अब बस इसी बात की जिज्ञासा है कि, इस बार NDA या INDIA कौन ज्यादा सीटें जीत रहा है और किसकी सरकार बन रही है. महाराष्ट्र के लोगों को सबसे बड़ा इंटरेस्ट ये जानने में हैं कि, बीजेपी, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शिंदे की शिवसेना, NCP अजित पवार और NCP शरद पवार को कितनी सीटें मिल रही है. प्रदेश की 48 सीटों पर NDA और INDIA दोनों धड़ों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है. अब देखना ये है कि, किसे कितनी सीटें मिलती है. आइए आपको बताते हैं महाराष्ट्र के लिए आए एग्जिट पोल के क्या है अनुमान.
महाराष्ट्र के लिए ये है एग्जिट पोल के आंकड़े
महाराष्ट्र का सभी एजेंसियों का एग्जिट पोल | NDA | INDIA | OTH |
India Today- Axis My India | 28-32 | 16-20 | 00-02 |
ABP- CVoter | 22-26 | 23-25 | 00-00 |
News18 | 32-35 | 15-18 | 00-00 |
Chanakya | 28-38 | 10-20 | 00-00 |
India TV- CNX | 24-32 | 17-24 | 00-00 |
TV9- Polstrat | 22-22 | 25-25 | 01-01 |
Times Now- ETG | 26-26 | 22-22 | 00-00 |
2019 के चुनाव के ये थे नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 42 सीटें बीजेपी के गठबंधन NDA को मिली थी. वहीं 6 सीटें कांग्रेस और अन्य दलों के खाते में गई थी. 42 सीटों में से बीजेपी को 23, अविभाजित शिवसेना को 18, अविभाजित NCP को 4, कांग्रेस को 1 और अन्य को 1 सीट मिली थी. इस बार महाराष्ट्र मे पार्टियों का समीकरण पूरा बदल गया है. शिवसेना और NCP में विभाजन हो गया है जिसका एक धड़ा बीजेपी तो दूसरा धड़ा कांग्रेस के साथ है. 4 जून को आने वाले नतीजों में किसे कितनी सीटें मिलती है ये देखना दिलचस्प होगा.
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT