लालू यादव से अंतिम गुहार लगा पप्पू यादव ने किया पूर्णिया से नामांकन का ऐलान, हर हाल में लड़ेंगे चुनाव!

पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लालू यादव से पूर्णिया सीट पर फिर विचार करने का आग्रह किया और अपने नामांकन का ऐलान किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Purnia Lok Sabha Seat: बिहार का पूर्णिया लोकसभा सीट पर गजब का टसल देखने को मिल रहा है. वैसे पिछले दिनों हाजीपुर सीट को लेकर भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला जब हाजीपुर सीट के लिए चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान में जमकर जुबानी जंग देखने को मिली. हालांकि NDA में सीटों के बंटवारें के बाद सब क्लियर हो गया. हाजीपुर सीट चिराग के खाते में चली गई. शुरुआत में तो चाचा ने थोड़े तीखे तेवर तो दिखाए लेकिन फिर वो शांत हो गए और पीएम मोदी के मिलकर अपने को NDA का अभिन्न अंग बताया.