PK ने लोकसभा चुनाव को लेकर बता दिया अपना आकलन, BJP के लिए इतनी सीटों का जताया अनुमान

इंडिया टुडे टीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी के लिए अपने दम पर 370 सीटें हासिल करना असंभव है और पार्टी को लगभग 300 सीटें मिलेंगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Prashant Kishor: लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान हो चुके हैं. छठे चरण के चुनाव 25 मई को होने वाले हैं. 4 जून को नतीजे आने हैं. केंद्र में बैठी बीजेपी इस बार के चुनाव को लेकर कह चुकी है कि वे 400 सीटें हासिल करने वाली है. वहीं विपक्ष में इंडिया ब्लॉक का कहना है कि 4 जून को उनकी सरकार बनने वाली है. इसी बीच जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर का एक बयान सामने आया है जिसे सुनकर बीजेपी में खुशी और विपक्ष में निराशा हो सकती है. प्रशांत किशोर का कहना है कि बीजेपी फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को लेकर न तो कोई खास संतोष है और न ही अन्य विकल्प की कोई मांग हो रही है.