SBI ने चुनाव आयोग को दे दी इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी जानकारी, अब तक क्या-क्या पता चला?
SC के आदेश पर SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड की खरीद-बिक्री, खरीदार के नाम समेत सभी संबंधित जानकारियों की रिपोर्ट तैयार करते हुए इसे निर्धारित समय में चुनाव आयोग को मुहैया करा दिया गया है
ADVERTISEMENT

Electoral Bond: भारतीय स्टेट बैंक(SBI) के सीएमडी दिनेश खारा ने आज बताया कि, उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट(SC) के आदेशों का पालन किया है. SC के आदेश पर SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड की खरीद-बिक्री, खरीदार के नाम समेत सभी संबंधित जानकारियों की रिपोर्ट तैयार करते हुए इसे निर्धारित समय में चुनाव आयोग को मुहैया करा दिया गया है. यानी सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा चुनाव आयोग को सौंप दिया है. अब इस मामले पर SBI ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कोर्ट को बताया है कि, इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा ब्योरा इलेक्शन कमिशन को उपलब्ध करा दिया गया है.