दिल्ली हाईकोर्ट से CM केजरीवाल को झटका, निचली अदालत से मिली जमानत को किया रद्द, समझिए पूरा मामला
Delhi CM Kejriwal: निचली कोर्ट से मिली जमानत पर ED ने कहा कि, निचली अदालत ने एकतरफा तरीके से केजरीवाल को जमानत दी थी.
ADVERTISEMENT

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
Delhi CM Kejriwal: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से एकबार फिर से झटका लगा है. हाईकोर्ट ने आज दिल्ली सीएम केजरीवाल को जमानत देने का निचली अदालत का फैसला रद्द कर दिया है. जस्टिस सुधीर कुमार जैन की पीठ ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर रोक बरकरार रखी है. दरअसल निचली अदालत ने इस मामले में पिछले दिनों केजरीवाल को जमानत दी थी, जिस पर बाद में ED ने हाईकोर्ट का रुख किया था. तब हाईकोर्ट ने 25 जून तक फैसला आने तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी थी.