CAA के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार पर सरकार से मांग लिया ये जवाब

बीते 11 मार्च 2024 को गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए CAA के लागू होने की घोषणा की थी. जिसपर आपत्ति दर्ज करते हुए SC में अपील दायर की गई.

ADVERTISEMENT

Supreme Court-CAA hearing
Supreme Court-CAA hearing
google news

Citizenship Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट में आज नागरिकता संशोधन ऐक्ट (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट-CAA) पर रोक लगाने को लेकर याचिका पर सुनवाई हुई. सर्वोच्च अदालत ने CAA पर केंद्र सरकार की अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. SC एक इस फैसले से केंद्र की मोदी सरकार को फौरी राहत मिली है. पिछले दिनों जब केंद्र ने देश में CAA को लागू करने का ऐलान किया था तब कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए इसपर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की थी. SC में आज उसी पर सुनवाई हुई. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.