बर्थडे स्पेशल में आज तेजस्वी की कहानी, बेटे को लेकर क्या सोचते हैं लालू प्रसाद यादव?

राजद प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु ने तेजस्वी के साथ अपने निजी अनुभव हमें बताए. जयंत कहते हैं कि, ‘तेजस्वी को हमें लालू यादव से जोड़ कर देखना चाहिए. तेजस्वी ने 4 लाख युवाओं को नौकरी देकर उन्हे आर्थिक रूप से मजबूत किया.

ADVERTISEMENT

Tejaswi Yadav
Tejaswi Yadav
Google CTA

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. तेजस्वी आज 34 साल के हो गए. तेजस्वी यादव ने कम उम्र में ही क्रिकेटर से राजनेता बनने और फिर डिप्टी सीएम का पद संभालने तक का रास्ता तय किया है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी की जोड़ी लगातार चर्चा में है. बिहार में जातिगत सर्वे फिर इस आधार पर आरक्षण को बढ़ाकर 75 फीसदी करने और बंपर शिक्षक भर्तियों के देशव्यापी चर्चे हैं. अक्सर इस बात की चर्चा होती है कि तेजस्वी मुख्यमंत्री कब बनेंगे? कुछ लोगों का मानना है कि यह बहुत कुछ उनकी नीतीश कुमार संग जुगलबंदी और राष्ट्रीय पॉलिटिक्स की दशा-दिशा पर डिपेंड करता है.