मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री और फिर अपनी लिखी किताब के लिए बहुचर्चित रहे नटवर सिंह की कहानी

नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1929 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था. उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे. वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2004-05 तक भारत के विदेश मंत्री थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Natwar Singh: भारत के पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का शनिवार रात को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया. नटवर सिंह ने 93 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थें. उनका अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा. नटवर सिंह का भारतीय राजनीती के इतिहास के पन्नों में काफी योगदान रहा है. नटवर सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे. वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2004-05 तक भारत के विदेश मंत्री थे. उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया. नटवर सिंह को उनकी सेवा के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.