चुनाव आयोग से मिला उद्धव ठाकरे को नोटिस, बोले- पहले मोदी, शाह पर करो कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

उद्धव की शिवसेना की रैलियों, कार्यक्रमों में जोशीले थीम सॉन्ग बजते हैं लेकिन दो शब्दों के कारण थीम सॉन्ग की चुनाव आयोग से शिकायत हो गई तो आ गया नोटिस. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग का ऑर्डर मानने से साफ इनकार कर दिया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Election Commission: महाराष्ट्र में वोटिंग शुरू हो चुकी है. 5 सीटों पर पहले फेज में वोट पड़ चुके हैं. उद्धव की शिवसेना की रैलियों, कार्यक्रमों में जोशीले थीम सॉन्ग बजते हैं लेकिन दो शब्दों के कारण थीम सॉन्ग की चुनाव आयोग से शिकायत हो गई तो आ गया नोटिस. चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT के मशाल सॉन्ग से हिन्दू और जय भवानी शब्द हटाने का ऑर्डर कर दिया है. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग का ऑर्डर मानने से साफ इनकार कर दिया है.