नीतीश कुमार की चर्चित बैठक में क्या-क्या हुआ, मोदी सरकार से ये कौन-कौन सी मांग कर दी?

JDU के अंदरूनी सूत्रों ने खुलासा किया कि पार्टी ने केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने का संकल्प लिया है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पिछले काफी लंबे समय से चली आ रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Nitish Kumar: जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में पार्टी के सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा देने पर जोर देने का संकल्प लिया. बिहार के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग इस समय काफी जरूरी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा केंद्र में बने रहने के लिए कुमार की जद (यू) के समर्थन पर निर्भर है, जिसके पास नवनिर्वाचित लोकसभा में 12 सीटें हैं.