2024 के लोकसभा चुनाव में BJP का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने राजदीप सरदेसाई से ये बताया
प्रशांत किशोर कहते हैं, मुझे नहीं लगता कि बीजेपी नीतीश कुमार को अपने साथ इसलिए लायी है कि वो अपनी सीटें बढ़ा सके. क्योंकि उसका तो नंबर कम ही होगा क्योंकि उसे जेडीयू के साथ सीटें साझा करनी पड़ेंगी,
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor: राममंदिर के उद्घाटन, बिहार में नीतीश कुमार के पलटने और इसी साल होने वाले लोकसभा के चुनाव के बीच जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया है. इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनाव, विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस की स्थिति और 2024 के चुनाव में बीजेपी का कैसा रहेगा प्रदर्शन जैसे सवालों पर विस्तार से बात की है. आइए आपको बताते हैं प्रशांत किशोर से हुई बातचीत के प्रमुख अंश.