क्या कांग्रेस के पुराने गढ़ चांदनी चौक पर फिर से कब्जा जमा पाएंगे जेपी अग्रवाल? समझिए यहां का सियासी गणित 

चांदनी चौक लोकसभा सीट साल 1956 में अस्तित्व  में आई. इस सीट पर साल 1957 से लेकर 2019 तक 16 लोकसभा चुनाव हुए है. कांग्रेस ने इस सीट पर 9 बार जीत हासिल की है,

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chandni Chowk Lok Sabha seat: देश में चल रहा लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है. सात चरणों में होने वाले इस चुनाव के पांच चरणों के लिए की वोटिंग हो चुकी है. जैसे-जैसे चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है. छठे चरण में 25 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है. ऐसे में दिल्ली के दिल कहे जाने वाले चांदनी चौक लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होना है. यहां से बीजेपी से प्रवीण खंडेलवाल और कांग्रेस से जेपी अग्रवाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. खंडेलवाल का मुकाबला कांग्रेस के 79 वर्षीय जेपी अग्रवाल से है, जो अपना 10वां लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. आपको बता दें कि, जेपी अग्रवाल साल 1984, 1989 और 1996 में चांदनी चौक से सांसद रह चुके हैं.