नेमप्लेट कॉन्ट्रोवर्सी पर फंसी योगी सरकार? जयंत ने जताई आपत्ति, बोले- कुर्ते पर भी नाम लिखवा लें?
कांवड़ यात्रा और नेमप्लेट विवाद पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूपी सरकार के आदेश पर आपत्ति जताई है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कहां-कहां नाम लिखे, क्या अब कुर्ते में भी नाम लिखना शुरू कर दे क्या ताकि देख कर ये तय किया जा सके कि हाथ मिलाना है या गले लगाना है.'
ADVERTISEMENT

Kanwar Yatra Name Plate Controversy: योगी सरकार ने एक आदेश जारी कर यूपी की सियासत फिर गरमा दी है. उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर विपक्ष के साथ-साथ उनके सहयोगी भी इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल योगी सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि यूपी में कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को दुकान पर और ठेलेवालों को अपने ठेले पर नेमप्लेट जरूरी होगी. अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो ऐसे में उसपर एक्शन लिया जा सकता है. योगी सरकार के इस आदेश के बाद उनके सहयोगी रालोद चीफ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है.