CM भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज, अमित शाह से मुलाकात करने की इनसाइड स्टोरी पता चली!
Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार दिल्ली दौरे ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. शनिवार को सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की.
ADVERTISEMENT

Bhajanlal Sharma Delhi visit
Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार दिल्ली दौरे ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. शनिवार को सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. पिछले पांच दिनों में उनका यह दूसरा दिल्ली दौरा है. इससे पहले 28 जुलाई को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इन बैठकों के बाद राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों, मंत्रिमंडल विस्तार और विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.