सड़क की सफाई करने वाली ने RAS क्रैक कर सुर्खियां बटोरी, अब हो गई गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने यह कार्रवाई पाली के जैतारण-बर रोड पर स्थित शीतल होटल में की. यहां घूस लेते पकड़ी गई आशा कंडारा को सफाईकर्मी के पद से निलंबित कर दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: आशा कंडारा के इंस्टा से.
राजस्थान (Rajasthan news) की एक ऐसी सक्सेज स्टोरी जो खूब चर्चा में रही. अब उस सफलता की कहानी गढ़ने वाली आशा कंडारा गिरफ्तार हो गई हैं. ये वही आशा कंडारा हैं जो कभी सड़कों की सफाई किया करती थीं. यानी सफाईकर्मी की पोस्ट से आशा ने RAS परीक्षा पास किया. आज सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रही थीं. एसीबी (anti corruption bureau) की टीम ने आशा की कार से एक लाख 75 हजार रुपए बरामद किया है.