कलेक्टर टीना डाबी की इस पहल को सरकार अब पूरे प्रदेश में करेगी लागू, जानिए क्या है ऐसी अनूठी पहल 

राजस्थान ही नहीं देश भर में चर्चित आईएएस और बाड़मेर की जिला कलक्टर टीना डाबी एक नवाचार को लेकर फिर से चर्चाओं में हैं. आईएएस टीना डाबी के बाड़मेर में किए गए नवाचार को राजस्थान की भजनलाल सरकार पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी कर रही है.

ADVERTISEMENT

बाड़मेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी.
बाड़मेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी.
Google CTA

राजस्थान ही नहीं देश भर में चर्चित आईएएस और बाड़मेर की जिला कलक्टर टीना डाबी एक नवाचार को लेकर फिर से चर्चाओं में हैं. आईएएस टीना डाबी के बाड़मेर में किए गए नवाचार को राजस्थान की भजनलाल सरकार पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी कर रही है. बाड़मेर की जिला कलक्टर ने यह नवाचार दिव्यांगजनों को राहत देने के लिए किया था. अब बाड़मेर का यह मॉडल पूरे प्रदेश में लागू होकर दिव्यांग जनों को राहत प्रदान करता नजर आएगा.