अवैध बजरी के नाम पर ये करतूत करके बुरी फंसी डीडवाना पुलिस, वायरल हुआ Video

ADVERTISEMENT

डीडवाना पुलिस द्वारा सरेआम सड़क पर एक बुजुर्ग दंपति को घसीटने का वीडियो वायरल (Didwana Police Viral Video) हो रहा है.

Google CTA

डीडवाना पुलिस (Didwana Police) का एक ऐसा चेहरा देखने को मिला है जिन्हें ना बुजुर्ग व्यक्ति का खयाल है और ना ही महिला का. पुलिस सरेआम सड़क पर एक बुजुर्ग दंपति को घसीट रही है जिसका वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग दंपत्ति अपने नाबालिग बच्चों को पुलिस की गाड़ी से छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि उस नाबालिग युवक का कोई दोष ही नहीं है.