मीणा हाईकोर्ट में छलका किरोड़ीलाल मीणा का दर्द, इस्तीफे को लेकर बोले- 'मेरे लोग ही मेरा बलिदान भूल गए इसलिए...'

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

राजस्थान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने पहली बार खुलकर बयान दिया है.

social share
google news

राजस्थान में मीणा हाईकोर्ट (Meena Highcourt) काफी मशहूर है जो मीणा समाज की एक पंचायत है. यहां हर साल समाज के लोग दलगत राजनीति से हटकर एकजुट होते हैं. हालांकि इस मीणा हाईकोर्ट का नेतृत्व बीजेपी के दिग्गज नेता किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena) ही करते आए हैं. 30 साल पुराने मीणा हाईकोर्ट का सालाना कार्यक्रम 9 अगस्त को आयोजित किया गया, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा ने शिरकत की. इस बार मीणा हाईकोर्ट में किरोड़ी लाल मीणा शामिल हुए तो इस्तीफे को लेकर मंच पर उनका दर्द छलक गया.

मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, "मैंने भजनलाल सरकार (Bhajanlal Govt) में मंत्री पद को इसलिए ठोकर मार दी, क्योंकि जहां मैं 45 साल से सेवा कर रहा हूं, उन लोगों ने मेरी बात को नहीं रखा...ये हार-जीत का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन समय के साथ जनता साथ नहीं देती तो हम सब कमजोर होते हैं."

आरक्षण के नाम पर पत्ता तक नहीं हिलने दूंगा: किरोड़ी

किरोड़ीलाल मीणा ने कहा है कि चुनाव से पहले लोग कहते थे कि मोदी आएगा तो आरक्षण खत्म कर देगा. लेकिन मोदी तो आ गया. मैं इस हाईकोर्ट में कहकर जा रहा हूं कि मोदी के रहते हुए आरक्षण के नाम पर पत्ता तक नहीं हिलने दूंगा. उन्होंने आगे कहा, "मैं गारंटी लेता हूं कि चाहे मेरी छाती छलनी हो जाए, लेकिन आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने दूंगा."

 

यह भी देखे...

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

    follow on google news