Jaipur: किसके लिए बोले Sachin Pilot – ‘हमें कोई जुदा नहीं कर सकता’!

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

sachin pilot gave the mantra of 2024 after reaching the eid milan program

social share
google news

कांग्रेस पार्टी की ओर से ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां सबको ईद की मुबारकबाद देने के बाद सचिन पायलट बीजेपी पर बरस पड़े, कहने लगे कि अगर एनडीए को कमजोर करना है तो बीजेपी को सबसे पहले राज्यों में पटखनी देनी होगी, ऐसा पहली बार है जब सचिन पायलट पार्टी के किसी कार्यक्रम में बीजेपी पर इस तरह से बरस रहे थे। बीजेपी पर निशाना साधते हुए पायलट ये कहते भी दिखे कि कोई भी ताकत हमारी एकता और भाईचारे को ख़त्म नहीं कर सकती। कर्नाटक चुनाव में सचिन पायलट प्रचार करने भी नहीं गए, क्यों कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम नहीं था, हालाकि पायलट इससे पहले हिमाचल में पार्टी के लिए प्रचार कर जीत का परचम लहरा चुके हैं। लेकिन सचिन पायलट अब जिस तरह से बीजेपी पर हमलावर हैं उससे तो ऐसा ही लग रहा है मानो पायलट की बात आलाकमान से हो चुकी है। राजस्थान में भी चुनाव हैं, और सचिन पायलट का विरोधियों पर ऐसा एक्शन पार्टी के लिए फायदमंद साबित होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। ईद मिलन के कार्यक्रम में भी पहुंचकर पायलट ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव की जीत के लिए हुंकार भरी है। सबको साथ लेकर चलने का आह्वान किया है। पायलट को उम्मीद है कि हिमाचल के बाद कर्नाटक और फिर राजस्थान में भी पार्टी जीत का परचम जरूर फहराएगी।

sachin pilot gave the mantra of 2024 after reaching the eid milan program

यह भी देखे...

    follow on google news