"हमारी सीट बीजेपी के हाथों से गई...", नागौर से ज्योति मिर्धा के हारने की बात क्यों करने लगे भजनलाल सरकार के मंत्री!

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर कह रहे हैं कि लोकसभा सीट बीजेपी के हाथों से जा रही है.

google news

कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का कहना है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण के मतदान (Voting) के बाद से बीजेपी के खेमे में खलबली सी नजर आ रही है. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या अबकी बार 400 का पार का नारा सच कैसे होगा? सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि खुद भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री ही ऐसी बात कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो में कह दिया है कि लोकसभा सीट बीजेपी के हाथों से जा रही है. इस दौरान कार्यकर्ता मंत्रीजी को टोंक भी रहे हैं.