साल 2026 में मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत? चुनौतियां कैसे हो जाएंगी छू मंतर...ज्योतिषविद पवन सिन्हा ने बता दिया

न्यूज तक के खास कार्यक्रम 'मंच' पर ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा ने मकर राशि 2026 का राशिफल बताया. जानिए स्वास्थ्य, धन, करियर और छात्रों के लिए आने वाला साल कितना शुभ रहेगा और समस्याएं क्या होंगी? उनका निवारण कैसे होगा?

ADVERTISEMENT

NewsTak
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
google news

साल 2025 कई खट्‌टी-मीठी यादों के साथ विदा हो रहा है. अलग-अलग राश के जातकों के जीवन में कभी खुशियों की सौगात आई तो कभी चुनौतियां. कभी समस्याओं ने ऐसा घेरा कि सारे रास्ते बंद दिखने लगे. किसी-किसी के तो जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. साल 2026 का आगाज होने जा रहा है. सबके मन में एक ही सवाल है- अब ये साल कैसा रहने वाला है? क्या बिजनेस में प्रॉफिट मिलेगा? नौकरी में तरक्की के क्या योग हैं? कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिलेगा या शादी का योग बनेगा? गर्लफ्रेंड के साथ अच्छा वक्त बीतेगा या पत्नी-बच्चों के साथ जिंदगी खुशनुमा होगी. कहीं गह कलेश के तो योग नहीं, पैसे रुकेंगे या खर्च परेशान करेगा. स्वास्थ्य कितना सपोर्टिव होगा?