अंकिता भंडारी मर्डर केस में नया मोड़, वीडियो से मामले को नया एंगल देने वाली उर्मिला सनावर और उनके कथित पति राठौड़ पर केस दर्ज
Ankita Bhandari Case Update: अंकिता भंडारी मर्डर केस में 3 साल बाद बड़ा मोड़ सामने आया है. वायरल वीडियो के जरिए मामले को नया एंगल देने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और उनके कथित पति, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में FIR दर्ज की गई है. जानिए किसने केस दर्ज कराया और उर्मिला ने लाइव आकर क्या आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari murder case update
Ankita Bhandari Case: 18 सितंबर 2022 को उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी केस 3 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. अचानक उठे इस चर्चा के पीछे की वजह पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित तौर पत्नी और टीवी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का एक वायरल वीडियो है. उर्मिला ने फेसबुक पर लाइव आकर अंकिता भंडारी केस में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम और यमकेश्वर ब्लॉक से पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ के शामिल होने का दावा किया है. इसके बाद देहरादून से दिल्ली तक हलचल मची और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.