दिल्ली में है इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम, बच्चों को जरूर ले जाएं घूमाने
अगर आप भी अपने बच्चों के साथ कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम देखने जा सकते हैं. तो चलिए हम आपको इस फेमस म्यूजियम से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू कराते हैं.
ADVERTISEMENT

वैसे तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, लेकिन आज हम आपको शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम के बारे में बताएंगे. जहां आप अपने बच्चों को ले जाकर उन्हें एक अलग प्रकार की खुशी दें सकते हैं. आपको बता दें, ये म्यूजियम बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित है, जहां दुनिया भर की तमाम डॉल्स को देखा जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के साथ कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप यह म्यूजियम देखने जा सकते हैं. तो चलिए हम आपको इस फेमस म्यूजियम से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू कराते हैं.