Aadhaar Update: बच्चों का आधार अपडेट कराना है तो जान लें ये नियम, वरना बड़ी परेशानी में पड़ जाएंगे!
Child Aadhaar Update: बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के समय 5 साल से कम उम्र के बच्चों के बायोमैट्रिक्स फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं लिए जाते. केवल फोटो और जन्म प्रमाण से आधार कार्ड बन जाता है. लेकिन 5 साल और 15 साल की उम्र पूरी करने पर अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक्स को अपडेट कराना होता है.
ADVERTISEMENT

बच्चों का आधार अपडेट कराना है तो जान लें ये नियम.
Aadhaar Card Update: रवि और सीमा अपने 6 साल के बेटे अर्जुन का स्कूल में एडमिशन कराने पहुंचे तो वहां एक नई समस्या सामने आ गई. स्कूल ने अर्जुन का आधार कार्ड मांगा, और जब उन्होंने कार्ड दिखाया, तो स्कूल प्रशासन ने बताया कि इसमें बायोमैट्रिक अपडेट नहीं हुआ है. दोनों घबरा गए कि अब क्या किया जाए? क्या इसके बिना एडमिशन नहीं होगा?