Indian Railway : ट्रेन में फ्लाइट वाला रूल ज्यादा सामान ले जाने पर देंगे होंगे पैसे, जानें क्या है पूरा नियम
भारतीय रेलवे अब ट्रेन यात्रियों के लिए अब अपना एक पुराना नियम सख्ती से लागू करने जा रहा है. इसके तहत अब यात्रियों को तय लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर चार्ज देना होगा. ये चार्ज अलग अलग क्लास यानी टिकट के हिसाब से लगेगा.
ADVERTISEMENT

Indian Railway New Baggage Rules
Indian Railway Luggage Rule: भारतीय रेलवे (Indian Railway) अब यात्रियों के लिए एक नियम को सख्ती से लागू करने की तैयारी में है. दरअसल, अब रेल में सफर करने के दौरान यात्रियों को साथ ले जाने वाले सामान की तय लिमिट को पार करने के पर चार्ज देना होगा. इस नियम के तहत टिकट के आधार पर यात्री के सामान का वजन तय किया गया है. इसमें AC और स्लीपर कोच के लिए अलग अलग रेट बताए गए हैं. फिलहाल ये नियम कुछ ही स्टशनों पर लागू किया जाएगा. आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में ये नियम पहले से ही था. लेकिन अब रेलवे इसे सख्ती से लागू करने की तैयारी में है.