रेलवे की नई स्कीम! अब टिकट बुक करने पर मिलेगा 20% का डिस्काउंट, जानें कब और कैसे ले ऑफर लाभ
Indian Railways round trip scheme: भारतीय रेलवे 14 अगस्त 2025 से ‘राउंड ट्रिप पैकेज’, स्कीम शुरू करने जा रहा है. इसके तहत यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20% का डिस्काउंट मिलेगा. लेकिन इसके लिए आपको कुछ नियम फॉलों करने होंगे. क्या हैं वो नियम जाने इस खबर में.
ADVERTISEMENT

रेलवे शुरू करने जा रहा है 'राउंड ट्रिप पैकेज
Indian Railways round trip scheme: इंडियन रेल में हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं.फेस्टिव सीजन में तो आंकड़ा और भी बढ़ जाता है. ऐसे में अक्सर यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब रेलवे ने इस समस्या को देखते हुए एक नए पैकेज स्कीम की शुरुआत करने वाला है. इस स्कीम का नाम राउंड ट्रिप पैकेज' रखा गया है. खास बात ये है कि इस सुविधा के तहत यात्रियों को टिकट पर 20% की छूट मिलेगी. हालांकि, इसके लिए रेलवे ने कुछ नियम बनाए हैं, जिन्हें आपको फॉलो करना होगा तभी आप इसका लाभ ले पाएंगे.