Fact Check: राफेल पायलट शिवांगी को शिवानी बता पाकिस्तानियों ने कहा- हमने इसे पकड़ लिया, सामने आई पूरी सच्चाई
Pakistan fake claim Shivani Singh: पाकिस्तानी सोशल मीडया हैंडल्स ने महिला पायलट शिवानी सिंह को पाकिस्तान के कब्जे में होने का दावा किया है. उनका दावा है कि शिवानी सिंह जेट से कूंदी और उन्हें पाकिस्तान सेना ने कब्जे में ले लिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
भारत-पाकिस्तान क्लैश के बीच पाकिस्तानियों ने फिर सोशल मीडिया पर झूठे दावे किए हैं. एक-एक करके इनके दावों की पोल खुलती जा रही है. इनके झूठ के नैरेशन को भारतीय मीडिया और PIB परत-दर-परत खोल रहा है. इनके खोखले और झूठे दावे का लगातार पर्दाफाश हो रहा है. इन्हीं झूठ में से एक है 'पायलट शिवानी' का पाकिस्तान के कब्जे में होना.