फतेहपुर: बॉयफ्रेंड संग बीवी को पकड़ा, फिर हैवान बन गया पति, कुल्हाड़ी से प्रेमी के कर डाले टुकड़े-टुकड़े
फतेहपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध से नाराज होकर, पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद उन्होंने शव के टुकड़े कर उसे जला दिया और नदी किनारे फेंक दिया ताकि पहचान न हो सके, लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Fatehpur Boyfriend Murder
UP Fathehpur: रिश्तों की उलझी डोर और बेवफाई के जंजाल ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. फतेहपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे जलाकर नदी किनारे फेंक दिया गया ताकि उसकी पहचान न हो सके. इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मछुआरे को नदी किनारे से मानव कंकाल मिला.