कौन थे BJP युवा मोर्चा के नेता जितेंद्र बिष्ट? जिन्हें देहरादून में बेकाबू कार ने कुचलकर मार डाला

देहरादून में देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र बिष्ट और उनके दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में जितेंद्र बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. अब मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लिया है.

ADVERTISEMENT

Dehradun road accident
भाजयुमो महानगर महामंत्री जितेंद्र बिष्ट की मौत
google news

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में मौके मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महानगर महामंत्री जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय छात्र संघ के कई सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने कार उसके चालक को हिरासत में ले लिया है.