कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर…अंदर बैठी सवारियां, बस एक सेकंड में बच गई जान, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Uttarkhand Viral Video: उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बीच हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया. यहां नैनीताल हाईकोर्ट जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार की बोनट पर पहाड़ी से अचानक एक बोल्डर गिर गया. लेकिन गनीमत रही कि इसमें सभी यात्री सुरक्षित बच गए.

ADVERTISEMENT

कार की बोनट पर गिरा बोल्डर
कार की बोनट पर गिरा बोल्डर
Google CTA

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे प्रदेश में जन जीवन अस्त व्यस्त हैं. इस बीच नैनीताल जिल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर एक चलती कार की बोनट पर अचानक पहाड़ी से एक बोल्डर (पत्थर) गिर गया. गनीमत रही कि बोल्डर कार के बोनट पर गिरा, जिससे किसी यात्री को चोटें नहीं आईं.