Mangal Gochar 2026: मिथुन राशि में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, होगी पैसों की बारिश!
न्यूज तक डेस्क
26 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 26 2026 9:39 AM)
2 अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक मंगल का मिथुन राशि में गोचर इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. इस अवधि में इन चारों राशियों को करियर में तरक्की, बंपर आर्थिक लाभ और हर क्षेत्र में सफलता मिलने के मजबूत योग हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
अगस्त का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. ग्रहों के चाल-ढाल में एक ऐसा बदलाव होने जा रहा है, जिसकी गूंज सभी 12 राशियों के जीवन में सुनाई देगी. ज्योतिष में साहस, ऊर्जा और पराक्रम के प्रतीक माने जाने वाले मंगल ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल का यह गोचर कुछ चुनिंदा राशियों के लिए किस्मत के बंद दरवाजे खोलने जैसा साबित हो सकता है.


2/7
|
तारीख और समय की बात करें तो 2 अगस्त 2026 की रात 10 बजकर 59 मिनट पर मंगल ग्रह वृषभ राशि का सफर पूरा करके बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगलदेव 18 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. लगभग डेढ़ महीने की इस अवधि में कई जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति और पर्सनल लाइफ में बड़े सकारात्मक मोड़ आने वाले हैं, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत इस दौरान चमकने वाली है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
पहली भाग्यशाली राशि है मेष. मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह बदलाव जबरदस्त आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है. अगर आप लंबे समय से अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने की कोशिश में लगे थे, तो अब कमाई के कई बेहतरीन नए मौके आपके हाथ लग सकते हैं. इसके अलावा, जो छात्र या युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा और उन्हें शानदार सफलता मिल सकती है.


4/7
|
दूसरी लकी राशि सिंह है, जिसके जातकों के जीवन में यह गोचर खुशहाली और सकारात्मक बदलाव की नई बयार लाएगा. इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा. पढ़ाई या काम के सिलसिले में किसी एजुकेशनल ट्रिप पर जाने के भी योग बन रहे हैं. सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि दोस्तों और करीबियों के पूरे सहयोग से आप किसी भी बड़ी मुश्किल को चुटकी में पार कर लेंगे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय भीतर से एक नया जोश और सकारात्मक ऊर्जा भरने वाला रहेगा. मंगल का यह बदलाव आपकी लव लाइफ को बेहद खुशनुमा और मधुर बना देगा. आप अंदर से गजब के आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिसका सीधा असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर दिखाई देगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए व शानदार रास्ते खुलते नजर आएंगे.


6/7
|
मकर राशि के जातकों पर भी मंगल की यह बदली हुई चाल बेहद मेहरबान रहने वाली है. परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलने से आपके कई पुराने अटके हुए काम एक-एक करके पूरे होने लगेंगे. हालांकि, इस दौरान आपको एक छोटी सी सावधानी जरूर रखनी होगी. अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और किसी भी तरह के फालतू के वाद-विवाद या उलझनों से खुद को दूर ही रखें.
ADVERTISEMENT


7/7
|
कुल मिलाकर देखा जाए तो 2 अगस्त से 18 सितंबर के बीच मंगल का मिथुन राशि में रहना इन चारों राशियों के जीवन में तरक्की, आर्थिक मजबूती और सफलता के नए अध्याय लिखने जा रहा है.











