हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, आज से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, बरसेगी बजरंगबली की कृपा

न्यूज तक डेस्क

• 09:05 AM • 02 Apr 2026

हनुमान जयंती 2026 पर मंगल का मीन राशि में गोचर और सूर्य-शनि की मौजूदगी से त्रिग्रही योग बन रहा है. यह संयोग मिथुन, कन्या और मीन राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. इन राशियों को करियर, धन और रिश्तों में लाभ मिलने के संकेत हैं.

follow google news
1

1/5

|

आज देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. चैत्र पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर ग्रहों की चाल में एक महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, आज मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. मंगल का यह गोचर दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर होगा और वे 11 मई 2026 तक इसी राशि में रहेंगे.

2

2/5

|

खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही सूर्य और शनि मौजूद हैं. मंगल के आने से यहां 'त्रिग्रही योग' का निर्माण हो रहा है. इस ज्योतिषीय संयोग का लाभ मुख्य रूप से तीन राशियों को मिलने वाला है.

3

3/5

|

इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
1. मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या आय में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी. अगर आप कला या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको बड़ा मंच मिल सकता है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और निवेश से लाभ के योग हैं.
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.

4

4/5

|

2. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर रुके हुए कार्यों को गति देने वाला साबित होगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. आर्थिक रूप से यह समय मजबूती लेकर आएगा. जो लोग विवाह के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और निवेश के लिए यह समय अनुकूल है. 
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.

5

5/5

|

3. मीन राशि: मंगल का गोचर मीन राशि में ही हो रहा है, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर दिखेगा. आपकी ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. 
उपाय: हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp