30 साल बाद शनि का बड़ा बदलाव, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

न्यूज तक डेस्क

• 08:14 AM • 04 Mar 2026

17 मई को शनि देव 30 साल बाद बुध के 'रेवती नक्षत्र' में प्रवेश करेंगे. शनि और बुध की मित्रता के कारण यह गोचर मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इससे इन राशियों को करियर में प्रमोशन, व्यापार में विस्तार और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.

follow google news
1

1/6

|

Shani Nakshatra Transit 2026: करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि 17 मई 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह बदलाव कई राशियों के लिए करियर और कारोबार में नई दिशा लेकर आ सकता है. खासतौर पर मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है.

2

2/6

|

वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना गया है. वहीं बुध बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह हैं. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और शनि-बुध के बीच मित्रता का संबंध बताया गया है. ऐसे में शनि का बुध के नक्षत्र में प्रवेश रणनीति और मेहनत का सकारात्मक परिणाम दिला सकता है.

3

3/6

|

रेवती नक्षत्र का ज्योतिषीय महत्व
रेवती नक्षत्र को 27वां और अंतिम नक्षत्र माना जाता है. यह मीन राशि के अंतिम चरण में स्थित होता है. इसे पूर्णता, परिवर्तन और नई शुरुआत का प्रतीक समझा जाता है. इसके अधिष्ठाता देवता पुषण हैं, जिन्हें मार्गदर्शक और रक्षक देवता कहा जाता है. इसका प्रतीक चिन्ह मछली है, जो संवेदनशीलता और आध्यात्मिक गहराई को दर्शाती है.

4

4/6

|

मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. ऐसे में शनि का यह गोचर लाभकारी हो सकता है. करियर में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, आईटी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. व्यापार में नए प्रोजेक्ट और नए संपर्क बनने की संभावना है.

5

5/6

|

कन्या राशि के लिए संकेत
कन्या राशि भी बुध की राशि है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना हो सकती है. प्रमोशन या ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. हालांकि सफलता के लिए निरंतर मेहनत जरूरी होगी.

6

6/6

|

मकर राशि को क्या मिलेगा लाभ?
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं. इसलिए यह परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जा रहा है. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. व्यवसाय में विस्तार के संकेत हैं. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है. इस दौरान इच्छाओं की पूर्ति और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार यह गोचर मेहनत और धैर्य रखने वालों के लिए सकारात्मक परिणाम दे सकता है.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp