Gold-Silver Price update: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, फटाफट चेक करें ताजा रेट

बृजेश उपाध्याय

27 Jan 2025 (अपडेटेड: Jan 27 2025 2:03 PM)

इस कारोबारी सप्ताह के शुरूआत में सोने-चांदी के रेट में मामूली गिरावट देखी जा रही है. माना जा रहा है कि ये ट्रेंड रहा तो शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत होगी.

follow google news
gold silver price update.

1/6

|

इस कारोबारी सप्ताह के शुरूआत में सोने-चांदी के रेट में मामूली गिरावट देखी जा रही है. माना जा रहा है कि ये ट्रेंड रहा तो शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत होगी. 

gold silver price update.

2/6

|

पिछले कारोबारी सप्ताह के बंद होने पर 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 80,430 था वहीं चांदी प्रति किलो 91,265 रुपए रहा. वहीं सोमवार को 24 कैरेट सोना मामूली गिरावट के साथ 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच. जबकि चांदी 1000 रुपए से ज्यादा गिरावट के साथ 90,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है. 

gold silver price update.

3/6

|

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो सोने की कीमतों में उछाल की वजह अमेरिका में संभावित शुल्क (टैरिफ) योजना और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अन्य नीतियों का नतीजा है. सोने में उछाल और उसकी बढ़ती कीमतों को देखते हुए निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं.

gold silver price today.

4/6

|

पिछले कारोबारी सप्ताह में बुधवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था जो अब तक के उच्चतम स्तर था. 

gold silver rate today.

5/6

|

बुधवार को सोने की कीमतों ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया था. इससे पहले 31 अक्टूबर, 2024 को सोना 82,400 रुपए के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. 

gold silver price updat.

6/6

|

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)  के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट सोने का रेट 80048 रुपए, 23 कैरेट का दाम 79,727 रुपए , 22 कैरेट का भाव 73,324 रुपए , 18 कैरेट का दाम 60,036 रुपए , 14 कैरेट का रेट 46,828 रुपए हो गया है. वहीं 89,856 रुपए प्रति किलो पर चांदी का व्यापार हो रहा है.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp