Tamil Nadu Floor Test: विजय को मिला इतने विधायकों का समर्थन, इधर 1 वोट से जीतने वाले श्रीनिवास सेतुपति को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

संजय शर्मा

13 May 2026 (अपडेटेड: May 13 2026 1:51 PM)

Tamil Nadu Floor Test: तमिलनाडु विधानसभा में विजय थलापति की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया है. विश्वासमत के पक्ष में 144 वोट पड़े, जबकि विरोध में 22 वोट मिले. दूसरी तरफ TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है.

NewsTak
तस्वीर: थलापति विजय के इंस्टा से.
Google CTA

Tamil Nadu Floor Test: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने वाली TVK ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की अंतिम बाधा पार कर ली है. अब तमिलनाडु में विजय थलापति और उनके गठबंधन की सरकार है. मुख्यमंत्री हैं- जोसेफ विजय चंद्रशेखर यानी थलापति विजय. फ्लोर टेस्ट के दौरान इनके पक्ष में 144 विधायकों के वोट पड़े. वहीं विश्वासमत के विरोध में 22 वोट पड़े. इस तरह विजय थलापति अपने गठबंधन दलों के साथ फ्लोर टेस्ट में पास हो गए. दूसरी तरफ विजय के TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है. 

Read more!

सुप्रीम कोर्ट ने  श्रीनिवास सेतुपति को विधानसभा में विश्वास मत के दौरान वोट न देने के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. श्रीनिवास सेतुपति की याचिका पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति की याचिका पर DMK नेता पेरियाकुरुप्पन और दूसरे अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर दो हफ्ते मे जवाब मांगा है. सेतुपति ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. 

संगीता या तृषा..थलापति विजय के लिए मां शोभा की नजर में कौन परफेक्ट?

क्या है पूरा मामला 

TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) के तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से प्रत्याशी श्रीनिवास सेतुपति मैदान में थे. इसी सीट पर DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) के प्रत्याशी केआर पेरियाकुरुप्पन थे. चुनाव के बाद सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले. वहीं पेरियाकुरुप्पन को कुल 83,374 वोट मिले. 1 वोट से हार-जीत के बाद इस सीट पर बवाल हो गया. DMK प्रत्याशी ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इस रिजल्ट को चुनौती दी.  इनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले में फैसला होने तक सेतुपति को सदन में वोट करने पर रोक लगा दी थी. पूरा मामला जानने के लिए यहां पढ़ें

फ्लोर टेस्ट का अंकगणित

पार्टी वोट
TVK 106 (विजय ने एक सीट छोड़ी, सेतुपति को हाईकोर्ट ने वोट देने से रोका)
कांग्रेस 5
VCK 2
CPI 2
CPI (M) 2
IUML 2
AIDMK 30
   
बहुमत का आंकड़ा 149 (बहुमत- 117 सीट)

फ्लोर टेस्ट का अंकगणित 149 सीटों का बैठ रहा था. फिलहाल विधानसभा में विजय के पक्ष में 144 वोट पड़े हैं. पहले से गणित 119 का बैठ रहा था. विश्वासमत का जादुई आंकड़ा 117 है. यदि विधानसभा अध्यक्ष भी सत्ता पक्ष का बनाया जाएगा तो ये आंकड़ा 118 का चाहिए था. वहीं आखिरी वक्त में AIDMK में फूट हो गई. पलानीस्वामी से खफा वेलुमणि और षणमुगम ने बगावत कर दी.बगावत करने वाले विधायकों ने विजय की TVK को समर्थन दे दिया. बागी विधायकों का कहना है कि पार्टी प्रमुख एडप्पाडी पलानीस्वामी पर्दे के पीछे अपने प्रतिद्वंद्वी द्रमुक (DMK) के साथ गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं. अरोप ये भी लगाया कि पलानीस्वामी द्रमुक के समर्थन से सरकार बनाना चाहते थे. चुनाव में हार को लेकर भी वेलुमणि और षणमुगम ने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाए हैं. 

तमिलनाडु सरकार में CM विजय के OSD बनने वाले ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल कौन हैं, इनकी भविष्यवाणियां क्यों हैं चर्चा में

विजय की छोड़ी हुई सीट से चुनाव लड़ेंगी तृषा? उपचुनाव को लेकर अटकलें हुईं तेज