Vijay-Rashmika Wedding: 26 फरवरी को शादी, 4 मार्च को रिस्प्शन, रश्मिका मंदाना संग सात फेरे लेंगे विजय देवरकोंडा, आ गया कार्ड
अब्दुल बशीर
• 04:04 PM • 16 Feb 2026
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी को लेकर खबरें तेज हैं बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी कर सकते हैं और 4 मार्च को Taj Krishna में रिसेप्शन होगा.
ADVERTISEMENT

1/6
|
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इसी महीने की 26 तारीख को यानी 26 फरवरी को होगी.

2/6
|
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन अगले महीने की 4 तारीख को रखा गया है. यह समारोह Taj Krishna में आयोजित किया जाएगा, जहां फिल्म जगत और करीबी लोग शामिल हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

3/6
|
हालांकि, फैंस इस खबर से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और दोनों सितारों को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं.

4/6
|
वहीं शादी के खबरों के बीच हाल ही में विजय और रश्मिका मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एयरपोर्ट तो अलग-अलग पहुंचे थे लेकिन वहां से एक साथ रवाना होते नजर आए.
ADVERTISEMENT

5/6
|
हालांकि दोनों ही एक्टर- एक्ट्रेस ने अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. रश्मिका ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इन खबरों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

6/6
|
दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने काफी पहले से ही फैंस को ये मानने पर मजबूर कर चुकी है कि दोनों की जिंदगी में रोमांटिक रिश्ते है. बता दें कि साल 2025 के अक्टूबर महीने में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. उसके बाद से ही चर्चा तेज थी कि दोनों 2026 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










