नए साल पर शनि बदल रहा अपनी चाल, इन 3 राशियों के लिए आएगा 'गोल्डन टाइम'
NewsTak
28 Dec 2024 (अपडेटेड: Dec 28 2024 9:56 AM)
नया साल 2025 आने ही वाला है, और इस बार शनि देव चांदी के पाये धारण करने वाले हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से यह घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
नया साल 2025 आने ही वाला है, और इस बार शनि देव चांदी के पाये धारण करने वाले हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से यह घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.


2/7
|
29 मार्च 2025 को शनि देव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे, और इसी गोचर के साथ वे चांदी के पाये पर प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, शनि का प्रभाव क्रूर हो सकता है, लेकिन जब शनि प्रसन्न होते हैं तो वे किसी साधारण व्यक्ति को भी शिखर पर पहुंचा सकते हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
आइए जानते हैं कि शनि के चांदी के पाये पर चलने से कौन-सी 3 राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है.


4/7
|
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए शनि का चांदी का पाया वरदान साबित होगा. इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतरीन अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और तरक्की मिलेगी. व्यवसायियों के लिए यह समय मुनाफा और विस्तार लेकर आएगा. विदेश यात्रा और उच्च पद प्राप्ति के योग बन सकते हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और अचानक धन लाभ हो सकता है. जितनी मेहनत करेंगे, उसका पूरा फल मिलेगा. व्यवसायियों को नए प्रोजेक्ट और डील में सफलता मिलने के आसार हैं.


6/7
|
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का चांदी का पाया भौतिक सुख-सुविधाएं लेकर आएगा. घर और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. आपके काम की प्रशंसा होगी और सभी विवाद समाप्त हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
शनि देव का यह गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ फलदायक रहेगा, लेकिन साथ ही यह याद रखें कि सफलता के लिए मेहनत और धैर्य भी जरूरी है.
ADVERTISEMENT












