Vada Pav girl wedding Photo: पति पर चिटिंग का आरोप लगाने वाली वड़ा पाव गर्ल ने खुद की रचा ली शादी! जानें कौन है उनका मिस्ट्री मैन
न्यूज तक डेस्क
• 01:44 PM • 10 Feb 2026
Vada Pav girl wedding Photo: वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित की दुल्हन के जोड़े में एक मिस्ट्री मैन के साथ वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, लोग उनकी दूसरी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं. हालांकि, चंद्रिका ने अभी तक इन फोटोज पर कोई सफाई नहीं दी है जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है.
ADVERTISEMENT

1/8
|
सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित की नई तस्वीरें सामने आई है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में चंद्रिका दुल्हन का जोड़ा पहने नजर आ रही हैं और उनके साथ एक अनजान शख्स दिखाई दे रहा है. यही कारण है कि लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है.

2/8
|
वायरल फोटोज में चंद्रिका और वह व्यक्ति बिल्कुल दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार दिख रहे हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और क्लोज पोज देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह किसी शादी का खास पल हो. सेटअप भी पूरी तरह वेडिंग शूट जैसा नजर आ रहा है. तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. क्या सच में चंद्रिका ने नई शादी रचा ली है?
ADVERTISEMENT

3/8
|
इन अटकलों को इसलिए भी हवा मिल रही है क्योंकि कुछ ही दिनों पहले चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि उनके पति उन्हें धोखा दे रहे हैं और कई लड़कियों के साथ रिश्ते में हैं. उस वक्त लोगों ने चंद्रिका के समर्थन में आवाज उठाई थी, लेकिन अब दुल्हन के जोड़े में उनकी तस्वीरों ने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है.

4/8
|
यूजर्स यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अगर उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी चल रही थी, तो इतनी जल्दी नई शादी कैसे हो सकती है. वहीं कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि कहीं चंद्रिका का खुद किसी और के साथ रिश्ता तो नहीं था, जो अब सामने आ रहा है.
ADVERTISEMENT

5/8
|
हालांकि, हर कोई इसे शादी मानने को तैयार नहीं है. कई लोगों का कहना है कि यह किसी प्रोफेशनल फोटोशूट या म्यूजिक hookups वीडियो का हिस्सा भी हो सकता है. जब तक चंद्रिका खुद सामने आकर कुछ साफ नहीं करतीं, तब तक यह सस्पेंस बना रहेगा.

6/8
|
सबसे ज्यादा जिज्ञासा उस ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर है, जो इन तस्वीरों में चंद्रिका के साथ नजर आ रहा है. चंद्रिका ने अपने सोशल मीडिया पर उसके साथ कई वीडियो भी शेयर किए हैं.
ADVERTISEMENT

7/8
|
एक वीडियो में उन्होंने उसे ‘मिस्ट्री मैन’ बताते हुए कहा था कि लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं, जिस पर वह शख्स मुस्कुराते हुए जल्द खुलासा करने की बात करता दिखा.

8/8
|
अब दोनों ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनके कैप्शन में ‘आखिरकार’ लिखा है, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. आखिर यह नई शुरुआत का संकेत है या सिर्फ किसी प्रोजेक्ट की झलक यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल, चंद्रिका दीक्षित की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई हैं.
ADVERTISEMENT










