UP: शादी के 2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए फिजिकल रिलेशन, पत्नी ने जांच करानी चाही तो शुरू हो गई नई परेशानी
न्यूज तक
14 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 14 2026 1:36 PM)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के दो साल बाद भी उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए और हर बार किसी न किसी बहाने से बात टालता रहा. महिला का कहना है कि जब वह सच्चाई जानने के लिए पति को अस्पताल लेकर पहुंची तो मामला और गंभीर हो गया जो अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला का कहना है कि उनकी शादी को दो साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी उसके पति ने आज तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए.


2/7
|
महिला ने कहा कि जब उसने इस मामले में अपने पति से बात करने की कोशिश की तो पति हर बार बात को टाल देता था. पत्नी ने आरोप लगाया कि वो हमेशा कोई न कोई नया बहाना बना देता था. बतौर महिला उसका पति अक्सर कहता था कि उसकी किसी बीमारी का मेडिकल कोर्स या दवाइयां चल रही हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
इस बीच पति की लगातार बहानेबाजी करने के बाद जब महिला को शक हुआ. ऐसे में वो सच्चाई जानने के लिए अपने पति को लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंची. वहां के डॉक्टर ने पूरी स्थिति को समझने के लिए पति को स्पर्म सैंपल देने को कहा. महिला का कहना है कि ये सुनते ही पति ने सैंपल देने से साफ मना कर दिया.


4/7
|
महिला ने जब पति की इस बीमारी का सही से इलाज कराने की बात कही तो ससुराल वालों ने उलटा ही उसे फंसा दिया. आरोप है कि महिला की मदद करने के बजाय ससुराल पक्ष ने उसी से पति के इलाज के नाम पर 5 लाख रुपये की रकम की डिमांड कर दी.
ADVERTISEMENT


5/7
|
महिला ने कहा कि इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, रुपयों का इंतजाम न होने पर उन्होंने महिला को जबरन घर से बाहर निकाल दिया. साथ ही धमकी भी दी कि जब तक वह मायके से ₹5 लाख लेकर नहीं आएगी तब तक उसे घर में एंट्री नहीं मिलेगी.


6/7
|
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर क्षेत्र के एक युवक के साथ पूरे धूमधाम से हुई थी. इस आलीशान शादी में लड़की के परिवार वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब ₹15 लाख खर्च किए थे, लेकिन उसे शादी के पहले दिन से ही प्रताड़ित किया गया.
ADVERTISEMENT


7/7
|
इस गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अब गोरखनाथ थाने में न्याय की गुहार लगाई. थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, महिला की तहरीर पर पति, सास, देवर और ननद सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं











