शादी के 3 दिन दुल्हन पहुंची अस्पताल, पता चला ये उत्तराखंड की रिया गुप्ता नहीं कोई और है...खुल गई पूरी कहानी
आमिर खान
17 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 17 2026 4:52 PM)
Rampur Bride Fraud Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. युवक ने आरोप लगाया कि महिला ने अपनी पहचान छिपाकर विवाह किया. पुलिस का कहना है कि जांच में महिला पहले से शादीशुदा मिली. मुख्य आरोपी गिरफ्तार है, जबकि दो कथित बिचौलियों की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
Rampur Marriage Fraud News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से शादी के नाम पर एक धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक पुनीत नाम के युवक ने आरोप लगाया है कि उससे यास्मीन नाम की एक मुस्लिम महिला ने अपना नाम रिया गुप्ता बताकर शादी कर ली है. युवक का आरोप है कि महिला ने उसने खुद को हिंदू लड़की के रूप में पेश किया और फिर हिंदू रीति-रिवाज से ही उसके साथ शादी रचा ली. पति को इस बात का पता शादी के तीन दिन बाद पता चला.


2/7
|
पुनीत की शादी इसी महीने 11 जून को हुई. शुरुआती दो दिन तो दुल्हन घर में बिल्कुल ठीक रही. लेकिन तीसरे दिन ही उसने अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बना दिया. ऐसे में पति पुनीत से खुद को डॉक्टर के पास ले जाने की जिद करने लगी. यहां डॉक्टर के केबिन में जाकर उसने पुनीत को बाहर भेज दिया. यहीं से पुनीत के मन में शक पैदा हुआ.
ADVERTISEMENT


3/7
|
डॉक्टर के पास चेकअप कराने के बाद घर पर पहुंची तो दावा है कि वो ज्यादा नखरे करने लगी. इसे बाद पुनीत ठेला संभालवाने बाहर चला गया. इसी बीच महिला ने खुद ही 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली. सिविल लाइंस थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान इस पूरे खेल का भंडाफोड़ हो गया.


4/7
|
शुरुआत में महिला के पास एक आधार कार्ड मिला. उसमें उसका नाम रिया गुप्ता ही लिखा हुआ था, इसमें उसका पता हरिद्वार का पता बताया गया. लेकिन जब पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की तलाशी ली तो उसमें उसका असली आधार कार्ड मिल गया. इस कार्ड में उसका नाम यास्मीन दर्ज था. इसमें महिला का पता बरेली के आंवला का दर्ज था.
ADVERTISEMENT


5/7
|
मामले में जानकारी देते हुए रामपुर के एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि महिला सिर्फ नाम बदलकर ही धोखा नहीं दे रही थी, वो पहले से ही शादीशुदा है. उन्होंने बताया कि उसके बच्चे भी हैं. उन्होंने बताया कि महिला घर में सही इरादों से नहीं आई थी. वो शादी का नाटक करके पुनीत के घर से जेवर और कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर होने की पूरी फिराक में थी.


6/7
|
इस पूरी साजिश के पीछे कुछ बिचौलिए काम कर रहे थे. पीड़ित युवक पुनीत के मौसा ने जब कल्लू और राम सिंह नाम के आदमियों से लड़के के लिए कोई अच्छी लड़की बताने को कहा तो उन्होंने रिया (यास्मीन) का नाम सुझाया. आरोपियों ने शादी का पूरा खर्चा और अपनी फीस मिलाकर पुनीत से एक लाख रुपये ऐंठ लिए. अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि रकम ऐंठ कर विवाह कराने का स्केंडल चलाने वाले दो लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENT


7/7
|
पीड़ित पुनीत का कहना है कि यह गैंग लोगों को फंसाकर पैसे कमाने का धंधा करता है. पकड़े जाने पर महिला ने खुद माना कि वो बच्चों के पाले-पोसे के लिए ये काम कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी यास्मीन को जेल भेज दिया है और शादी का सौदा कराने वाले कल्लू और राम सिंह की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT











