Saharsa Vidhan Sabha Seat: BJP-RJD में इस बार होगा महामुकाबला, पिछले आंकड़ें हैं चौंकाने वाले
Saharsa Vidhan Sabha Seat: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में सहरसा विधानसभा क्षेत्र में किसका पलड़ा होगा. इस सीट पर क्या होगा. बीजेपी और आरजेडी में कौन मारेगा बाजी देखिए इस रिपोर्ट में...
ADVERTISEMENT

तस्वीर-न्यूज तक
Saharsa Vidhan Sabha Seat: सहरसा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में तीन पर एनडीए और एक पर आरजेडी का कब्जा है. एनडीए का फिलहाल पलड़ा भारी दिख रहा है. लेकिन चुनाव आने तक स्थिति कई स्तर पर बदल सकती है. जातिगत समीकरण के कारण यहां से खड़े होने वाले प्रत्याशी सिटिंग एमएलए का खेल बिगाड़ सकते हैं. नई पार्टी बनने के बाद जनसुराज ने भी क्षेत्र में अपनी गतिविधि शुरू कर दी है. इनके पास अपना वोट बैंक नहीं है लेकिन दूसरे के वोट बैंक में सेंधमारी कर किसी का खेल बिगाड़ और बना सकते हैं या फिर अपना पलड़ा भारी कर सकता है. आरजेडी सांगठनिक स्तर पर पिछड़ी है लेकिन इनके पास अपना आधार वोट बैंक है. चुनाव में अगर प्रत्याशियों के चयन में चतुराई दिखाई तो एनडीए के लिए भारी पड़ सकता है.