टेक्सटाइल पार्क नहीं मिलने पर बिहार में सियासत गरमाई, RJD ने कपड़ा मंत्री गिरिराज को कहा लफड़ा मंत्री
Bihar News: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को Textile Park के एक सवाल पर गुस्सा आ गया. नेगेटिव सवाल बोलकर पत्रकारों पर भड़क गए. हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाले गिरिराज को विकास वाला सवाल खटक गया. दरअसल, भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है. इन योजनाओं में से एक योजना पीएम मित्र पार्क है.
ADVERTISEMENT

Giriraj Singh
Bihar News: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को Textile Park के एक सवाल पर गुस्सा आ गया. नेगेटिव सवाल बोलकर पत्रकारों पर भड़क गए. हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाले गिरिराज को विकास वाला सवाल खटक गया. दरअसल, भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है. इन योजनाओं में से एक योजना पीएम मित्र पार्क है. इस योजना को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने सात राज्यों को चुना है. लेकिन बवाल इस बात पर खड़ा हो गया कि गिरिराज के कपड़ा मंत्री रहते बिहार के हिस्से में कुछ नहीं आया. बिहार को टेक्सटाइल पार्क के नाम पर क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाने का जवाब मिला.
