महागठबंधन में सीट बंटवारे पर लगभग सहमति, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव!
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गई है. कांग्रेस को 60 सीटें मिल सकती हैं. RJD ने उम्मीदवारों को सिबंल बांटना शुरू कर दिया. वहीं तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर से नामांकन करने की खबर है.
ADVERTISEMENT

Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को 60 सीटें मिलने की संभावना है, हालांकि दो-तीन सीटों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है.