EPFO का नया नियम, अब PF से 75% पैसा निकाल सकेंगे, 7 करोड़ लोगों को फायदा

EPFO New Rules: EPFO ने नया नियम बनाया है. अब कर्मचारी अपने पीएफ खाते से 75% पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन 25% बैलेंस रखना होगा. यह नियम 7 करोड़ लोगों को फायदा देगा. शादी, पढ़ाई के लिए निकासी आसान होगी और क्लेम बिना कागजात के जल्दी मिलेगा.

ADVERTISEMENT

EPFO New Rules
EPFO New Rules
Google CTA

EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के लिए एक अच्छी खबर दी है. अब PF खाते से 75% पैसा आसानी से निकाल सकेंगे. बस खाते में 25% पैसा बचाकर रखना होगा. यह नया नियम केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने पास कर दिया है. साथ ही, पैसा निकालने की प्रक्रिया को और आसान कर दिया गया है. इससे कर्मचारियों को बहुत राहत मिलेगी. Personal Finance की इस सीरीज में हम आपको EPFO के नियम में हुए इस बदलाव की पूरी डिटेल बता रहे हैं.