बिहार वोटर लिस्ट मामला: सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी तारीख, इधर मनोज झा ने भी लगाई याचिका
बिहार में वोटर लिस्ट की समीक्षा को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को सुनवाई करेगा. विपक्ष और सामाजिक संगठन इसे संविधान और मताधिकार के खिलाफ बताते हुए चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

बिहार की वोटर लिस्ट में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर मचा बवाल अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंच चुका है. इस मामले की अगली अहम सुनवाई 10 जुलाई को होनी है, जिसमें देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ये तय करेगी कि इलेक्शन कमीशन की इस प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए या नहीं.