बिहार में 35 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े
Bihar voter list update: बिहार में वोटर लिस्ट से 35 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. चुनाव आयोग की नई रिपोर्ट के मुताबिक, मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है.
ADVERTISEMENT

बिहार में 35 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए
Bihar voter list update:बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष पर सवाल खड़ा कर रहा था और अलग-अलग विषयों पर घेर भी रहा था. इसी बीच 14 जुलाई की शाम चुनाव आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बिहार की सियासत को और गर्म कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में 35 लाख के करीब वोट कट गए है. हालांकि अभी भी वोटर फॉर्म कलेक्शन के लिए 11 दिन शेष है.