"आप गांधी जी के वंशज... आपको शर्म आनी चाहिए", चंपारण में महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार को मुखिया ने सभा से निकाला

Tushar Gandhi Champaran News: चंपारण में महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी को एक सभा से बाहर कर दिया गया, जब कार्यक्रम के दौरान उनके साथ आए वक्ता ने महागठबंधन को वोट देने की अपील की.

ADVERTISEMENT

चंपारण सभा में तुषार गांधी और मुखिया के बीच बहस की तस्वीर
चंपारण सभा में तुषार गांधी और मुखिया के बीच बहस की तस्वीर
google news

Tushar Gandhi Champaran News: चंपारण की पावन धरती, जहां महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की नींव रखी थी, वही उनके पड़पोते तुषार गांधी के अपमान की गवाह बनी. रविवार को तुरकौलिया में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया ने तुषार गांधी के साथ बदसलूकी की और उन्हें सभा से बाहर जाने को कह दिया. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब तुषार के साथ आए एक वक्ता ने महागठबंधन को वोट देने की अपील की. इस घटना ने चंपारण में गांधीवादी विचारों और लोकतंत्र की चर्चा को गरमा दिया है.