India-Nepal Border पर क्या कर रहा था फ्रांस का नागरिक...पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा!
India Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच नेपाल बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट जारी है. इसी दौरान पुलिस ने झरोखर सीमा पर एक फ्रांसीसी नागरिक हिरासत में लिया गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देशभर में अलर्ट जारी है, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना मोड में हैं. इसी के तहत बिहार-नेपाल बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट जारी हुआ है. इसके लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. इसी बीच, झरोखर बॉर्डर के पास पुलिस ने एक फ्रांसीसी नागरिक को हिरासत में लिया.