IPS Sweety Sahrawat: BPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन से चर्चा में आई IPS स्वीटी सहरावत कौन हैं?

Who is IPS Sweety Sahrawat: बिहार में बिहार लोकसेवा आयोग की परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच चर्चा आईपीएस स्वीटी सेहरावत की भी हो रही है. रविवार को एक बार फिर से छात्रों ने री-एग्जाम की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. पुलिस ने छात्रों पर ठंड में वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया, जिसके ऑर्डर IPS स्वीटी सहरावत ने अपनी टीम का नेतृत्व किया.

ADVERTISEMENT

आईपीएस स्वीटी सहरावत. फोटो- इंस्टाग्राम
BPSC छात्रों के आंदोलन को लेकर आईपीएस स्वीटी सहरावत चर्चा में हैं.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिहार में BPSC परीक्षा के बाद भी छात्र पटना में कर रहे हैं जोरदार प्रदर्शन

point

छात्रों के प्रदर्शन के बीच IPS स्वीटी सहारावत चर्चा के केंद्र में आ गई हैं

point

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग का ऑर्डर दिया

Who is IPS Sweety Sahrawat: पटना में BPSC 70वीं परीक्षा के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए छात्र अब री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं. रविवार को पटना के गांधी मैदान और जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन हिंसक हो गया. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस पूरे घटनाक्रम में पटना सेंट्रल एसपी IPS स्वीटी सहरावत ने पुलिस बल का नेतृत्व किया. इससे वह चर्चा के केंद्र में आ गई हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं आईपीएस स्वीटी सहरावत और क्यों हैं वह चर्चा में?